HomeTrendingगृहमंत्री अमित शाह की चाईबासा में रैली : भारतीय जनता पार्टी के विजय...

गृहमंत्री अमित शाह की चाईबासा में रैली : भारतीय जनता पार्टी के विजय संकल्प महारैली में भाग लेने चाईबासा पहुंचे अमित शाह का भव्य स्वागत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी के विजय संकल्प महारैली में भाग लेने पहुंचे. मंच पर पहुंचे गृहमंत्री का भव्य स्वागत किया गया. अमित शाह विजय संकल्प महारैली के मुख्य अतिथि हैं. टाटा कॉलेज के ग्राउंड में गृहमंत्री अमित शाह की सभा हो रही है.

विजय संकल्प महारैली में झारखंड भाजपा के तमाम नेता मंच पर मौजूद हैं. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व आईएएस अधिकारी और भाजपा नेता जेबी तुबिद, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी मंच पर उपस्थित हैं. सभा में बड़ी संख्या में आमलोग गृहमंत्री का भाषण सुनने पहुंचे हुए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home