HomeBiharसीएम नीतीश पहुंचे वैशाली, योजनाओं का लिया जायजा, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव...

सीएम नीतीश पहुंचे वैशाली, योजनाओं का लिया जायजा, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद

लाइव सिटीज, वैशाली: समाधान यात्रा के तहत शनिवार को सीएम नीतीश कुमार वैशाली के गोरौल पहुंचे हैं. यहां सीएम ने एक आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया है. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों से फीडबैक भी ले रहे हैं. बता दें कि इस यात्रा में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं. एक अल्पसंख्यक बस्ती में टोपी पहनाकर दोनों का स्वागत किया गया.

बताया जा रहा है कि CM नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत शनिवार को वैशाली जिला के कटरमाला पंचायत गोरौल हरशेर गांव पहुंचे. यहां उन्होंने सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरशेर उर्दू के परिसर का भी निरीक्षण किया है. इस यात्रा में CM नीतीश के साथ डिप्टी CM तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय चौधरी एवं जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home