HomeBiharबिहार में साल 2023 की छुट्टियां तय, नए कैलेंडर को नीतीश कैबिनेट...

बिहार में साल 2023 की छुट्टियां तय, नए कैलेंडर को नीतीश कैबिनेट की मंजूरी; देखें होलिडे की पूरी लिस्ट

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: नया साल आने वाला है और इससे पहले बिहार सरकार की ओर से 2023 का कैलेंडर भी जारी हो चुका है. अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं और अब तक आपने 2023 के कैलेंडर को नहीं देखा है तो देख लीजिए. इस बार भी कर्मचारियों को अच्छी छुट्टियां मिलेंगी. 2023 के लिए बिहार सरकार ने कुछ दिन पहले ही कैलेंडर जारी किया है. सरकारी कर्मियों की छुट्टी लगभग तीन महीने दी गई है. आइए एक-एक कर दिन के अनुसार इसे समझते हैं.

पूरे बिहार की बात करें तो रविवार और त्योहार मिलाकर 83 दिन की छुट्टी है. पटना मुख्यालय के सरकारी कर्मियों को एक साल में 130 दिन की छुट्टी है. 2023 में पूरे साल में बिहार सरकार के कर्मियों को 53 रविवार की छुट्टी मिलेगी. इसके अलावा 27 त्योहार की छुट्टी दी गई है. हालांकि त्योहार की संख्या 34 है, लेकिन सात त्योहार रविवार को हो गए हैं.

इसके अलावा तीन प्रतिबंधित छुट्टी भी मिलती है. किसी छोटे त्योहार में सरकारी कर्मी इस दिन छुट्टी ले सकते हैं. ऐसे में कुल 83 छुट्टी बिहार के क्षेत्रीय कार्यालय के कर्मियों को मिलने वाला है. वहीं पटना मुख्यालय के सरकारी कर्मी जैसे सचिवालय, विकास भवन, विश्वेश्वरैया भवन, पंत भवन सहित जितने भी मुख्यालय के सरकारी कार्यालय हैं उन सभी के कर्मियों को शनिवार के दिन भी छुट्टी दी जाती है. 2023 में कुल 47 शनिवार है. यानी इस दिन भी पटना मुख्यालय के कर्मियों की छुट्टी रहेगी.

कुल मिलाकर एक साल के 365 दिनों में 130 छुट्टी पटना के सरकारी कर्मियों को मिलेगी जिसमें प्रतिबंधित छुट्टी भी शामिल है. वहीं, कोषागार पर कार्यरत बिहार सरकार के कर्मी को एक अप्रैल की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी क्योंकि एक अप्रैल बैंक क्लोजिंग डे होता है. हालांकि 2022 की अपेक्षा 2023 में कोई छुट्टी बढ़ाई नहीं गई है. लगभग इतनी ही छुट्टियां 2022 में भी बिहार सरकार के कर्मियों को दी गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home