HomeBiharभोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने किया कोर्ट में सरेंडर, धोखाधड़ी का है...

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने किया कोर्ट में सरेंडर, धोखाधड़ी का है आरोप 

लाइव सिटीज, बेगूसराय: बेगूसराय में मंगलवार को भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायालय में आत्मसमर्पण किया. उन्होंने कोर्ट में बॉन्ड जमा किया, जिसके बाद उन्हें नियमित जमानत मिल गई. यह मामला 24 अक्टूबर 2023 को समस्तीपुर जिले के सिंहिया में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा है.

दरअसल, कार्यक्रम आयोजक शिवेश मिश्रा ने अदालत में आरोप लगाया था कि अक्षरा सिंह ने तय समय से काफी कम महज आधे घंटे की प्रस्तुति दी और मंच पर माइक को तोड़कर कर कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चली गईं. उन्होंने इसे धोखाधड़ी मानते हुए उनके और उनके पिता विपिन सिंह के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर किया था.

इस मामले में बेगूसराय कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ओम प्रकाश ने अक्षरा सिंह और उनके पिता को समन जारी कर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था. अक्षरा सिंह को पहले ही 30 जून को अग्रिम जमानत मिल गई थी और 10,000 रुपये के मुचलके पर बॉन्ड भरने का निर्देश दिया गया था. उसी आदेश के अनुपालन में आज उन्होंने अदालत में आत्मसमर्पण कर बंधपत्र दाखिल किया.

कोर्ट में पेशी के दौरान अक्षरा सिंह ने मीडिया से बात करने से परहेज किया, लेकिन बार-बार सवाल पूछे जाने पर उन्होंने सिर्फ ‘हर हर महादेव’ का जयघोष किया.अक्षरा सिंह की वकील सीमा देवी ने बताया, ‘हमने अग्रिम जमानत पहले ही ले रखी थी. आज नियमित प्रक्रिया के तहत आत्मसमर्पण कर बंधपत्र दाखिल किया गया, और कोर्ट से जमानत मिल गई.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home