HomeBiharबिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, जल्द होगी TRE 4 की...

बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, जल्द होगी TRE 4 की परीक्षा, नीतीश कुमार का ऐलान

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में जल्द ही बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। इन नियुक्तियों में राज्य की महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद सोशल मीडिया एक्स पर इस आशय की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा- हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए और इस पर नियुक्ति के लिए टीआरई-4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए। राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।

नीतीश कैबिनेट ने श्रम विभाग के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके तहत अगले पांच वर्षों (2025-2030) में राज्य के युवाओं को एक करोड़ नौकरियां और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय समिति गठित करने का भी निर्णय लिया है। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य में अब तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और लगभग 39 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है तथा 50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी/रोजगार देने के लक्ष्य को निश्चित रूप से प्राप्त कर लिया जाएगा।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सात निश्चय’ कार्यक्रम के तहत राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अगले पांच वर्षों में युवाओं के कौशल विकास के लिए ‘सात निश्चय’ के तहत जारी कार्यक्रम को विस्तारित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home