HomeBiharरुपए में ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार डॉलर के मुकाबले 82 के नीचे...

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, पहली बार डॉलर के मुकाबले 82 के नीचे फिसला

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारतीय मुद्रा रुपया आज ऐतिहासिक निचले स्तर पर गिर गया है और रुपए ने इतिहास में पहली बार ओपनिंग में डॉलर के मुकाबले 82 का स्तर भी तोड़ दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक रुपया आज शुरुआती कारोबार में 82.22 रुपया प्रति डॉलर के स्तर पर आ चुका है और इसमें 33 पैसे या 0.41 फीसदी की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बीती रात दिए गए बयानों के बाद डॉलर की कीमत में उछाल देखा जा रहा है. गौरतलब है कि इस वित्तीय वर्ष में भारतीय रुपए में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई है और ये साल 2022 में 10.60 फीसदी टूट चुका है.

गौरतलब है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के लगातार ब्याज दरों के बढ़ाने के कारण डॉलर मजबूत हो रहा है और इसके चलते इमर्जिंग मार्केट्स की करेंसी के साथ भारतीय रुपए में भी गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा तेल आयात में डॉलर की भारी मांग और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की बढ़ती आशंकाओं का भी भारतीय करेंसी रुपए पर नकारात्मक असर देखा जा रहा है.

कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर इंडेक्स में मजबूती से अमेरिकी करेंसी के मुकाबले रुपया गुरुवार को 55 पैसे गिरकर 82.17 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था। गुरुवार के कारोबार में इंटरबैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज बाजार में रुपया मजबूती के साथ 81.52 के स्तर पर खुला लेकिन डॉलर में मजबूती से रुपए पर दबाव देखा गया। कारोबार के दौरान रुपए ने 81.51 का उच्च स्तर और 82.17 का निचला स्तर भी देखा था. अंत में रुपया पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 55 पैसे की भारी गिरावट के साथ 82.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home