HomeBiharआज से बिहार की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए नामांकन...

आज से बिहार की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार की दो विधानसभा सीटों मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है. आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को वोटिंग होगी और 6 तारीख को नतीजे आएंगे. इस उपचुनाव के लिए बीजेपी और महागठबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है. मौजूदा समीकरणों के आधार पर देखे तो गोपालगंज में बीजेपी की स्थिति मजबूत बनी हुई है. गोपालगंज बीजेपी की परंपरागत सीट रही है.

नीतीश कुमार के बीजेपी का साथ छोड़कर तेजस्वी यादव से हाथ मिलाने के बाद यह पहला चुनाव है, जिसे काफी रोचक होने की उम्मीद है. बीजेपी नेता सुभाष सिंह के निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी. सुभाष सिंह यहां से लगातार चार बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी इस चुनाव में सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी को चुनाव मैदान में उतार सकती है. पार्टी को सहानुभूति लहर का फायदा मिलने की भी उम्मीद है. वहींङ्क दूसरी ओर महागठबंधन को बीजेपी के इस गढ़ में सेंध लगाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी.

गोपालगंज विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को मतदान होंगे जबकि 6 नवंबर को वोटों की गिनती होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे. उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो जाएगी. नामांकन वापसी की तारीख 17 अक्टूबर है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home