HomeBiharकिशनगंज, अररिया सहित 5 जिलों में भारी वर्षा के संकेत, वज्रपात की...

किशनगंज, अररिया सहित 5 जिलों में भारी वर्षा के संकेत, वज्रपात की भी चेतावनी, जानें आज का मौसम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में मॉनसून पिछले 15 दिनों से सक्रिय है लेकिन जिस तरीके की बारिश होनी चाहिए वह नहीं हो सकी है. बिहार के दक्षिणी भाग में गर्माहट शुरू हो चुकी है. हालांकि उत्तर बिहार में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो रही है. दक्षिण बिहार में कहीं-कहीं हल्की या मध्यम वर्षा देखी जा रही है.

आज सोमवार (10 जुलाई) को उत्तर बिहार में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के अनुसार आज पांच जिलों में भारी वर्षा के संकेत हैं. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, किशनगंज, अररिया और सीतामढ़ी शामिल हैं. इन जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना जताई गई है. वज्रपात से बचने की चेतावनी दी गई है. बीते रविवार को किसी भी जिले में भारी वर्षा नहीं हुई. राज्य के उत्तरी और दक्षिणी भाग दोनों इलाकों के कुल 21 जिलों में हल्की से लेकर मध्यम वर्षा दर्ज की गई है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मॉनसून द्रोणिका रेखा जैसलमेर, अजमेर, शिवपुरी, डाल्टनगंज से होकर गुजर रही है. इसके प्रभाव से उत्तर बिहार के कई जिलों में और दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में भारी वर्षा से लेकर मध्यम स्तर तक की बारिश होने की संभावना है. अगले पांच दिनों तक तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home