HomeBiharबिहार में गर्मी का सितम बरकरार, पारा 43 डिग्री के पार, जानें...

बिहार में गर्मी का सितम बरकरार, पारा 43 डिग्री के पार, जानें अगले 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. खासकर दक्षिण बिहार में लगातार दो से ढाई डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और लोगों को गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ रही है. बीते शनिवार को भी शुक्रवार की अपेक्षा 2 डिग्री से ज्यादा तापमान में बढ़ोतरी हुई है.

औरंगाबाद में लगातार दूसरे दिन भी सबसे अधिक तापमान रहा. राजधानी पटना की बात करें तो दो दिनों में 4.8 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी हो चुकी है. पटना में गुरुवार को 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था वहीं शुक्रवार को 40.8 डिग्री तापमान में रहा.

कल यानी शनिवार को 1 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी के साथ पटना में 41.8 डिग्री तापमान रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार को भी वर्षा की कोई चेतावनी नहीं दी गई है, जबकि अनुमानित उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व बिहार के 14 जिलों में से एक दो जिलों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है या मेघ गर्जन हो सकते हैं लेकिन उत्तर बिहार में भी तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home