HomeBiharगोपाल खेमका हत्याकांड: मंत्री अशोक चौधरी ने परिजनों से की मुलाकात, दोषियों...

गोपाल खेमका हत्याकांड: मंत्री अशोक चौधरी ने परिजनों से की मुलाकात, दोषियों पर सख़्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री डॉ. अशोक चौधरी जी आज पटना स्थित स्वर्गीय गोपाल खेमका जी के आवास पर पहुँचे और उनके शोकसंतप्त परिजनों से मुलाक़ात की। इस अमानवीय हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार इस मामले में शीघ्र और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

डॉ. चौधरी ने कहा कि यह नृशंस हत्या न केवल एक परिवार की क्षति है, बल्कि समाज के शांतिपूर्ण ताने-बाने पर भी प्रहार है। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और पुलिस प्रशासन ने अब तक मुख्य शूटर उमेश यादव सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य अपराधी एनकाउंटर में मारा भी गया है।

डॉ. चौधरी ने कहा कि सरकार कानून के शासन में पूर्ण विश्वास रखती है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की जाँच तेज़ी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर सख़्त दंड सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ज़मा ख़ान, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव छोटू सिंह, जेडीयू सलाहकार समिति के सदस्य शिव शंकर निषाद और अमर सिंह भी मंत्री जी के साथ थे। मंत्री ज़मा ख़ान ने भी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home