HomeBiharमोतीहारी से इलाज कराने गयी युवती की कोलकाता में गला काटकर हत्या,...

मोतीहारी से इलाज कराने गयी युवती की कोलकाता में गला काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: मोतीहारी से बड़ी खबर सामने आ रही है. मोतीहारी के मधुबन की एक युवती की गला काट कर कोलकाता में हत्या कर दी गयी है. पश्चिम बंगाल के राजधानी कोलकाता शहर में सियालदह फ्लाईओवर के नीचे एक झुग्गी से मधुबन के लड़की का गला काटा शव बरामद होने का मामला उजागर हुआ है. पश्चिम बंगाल पुलिस ने सोमवार को शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. मृतका मधुबन के एक गांव की रहने वाली अंजलि कुमारी 18 वर्ष बतायी जा रही है. जो एक सप्ताह पहले ही कोलकाता गयी थी. जिसकी हत्या से सनसनी फैल गयी है.

मृतक लड़की अपने ननिहाल में मुजफ्फरपुर जिले के शिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के बेलहिया गांव से किसी के साथ कोलकाता गयी थी. बताया जा रहा है वह तीन अन्य लोगों के साथ इलाज के लिए कोलकाता पहुंची थी. जिन तीन लोगों के साथ कोलकाता गयी थी, वे तीनों फरार है.

मामले में राजेपुर थाना क्षेत्र के हनुमाननगर के रहने वाले प्रमोद राय के पुत्र चितरंजन कुमार ने एंटाली थाने में अपने दूर के तीन रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. आवेदन में कहा था कि उसकी चचेरी भाभी अंजली कुमारी की सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी गयी हैं. इसके बाद के जांच के दौरान पुलिस ने शव को बरामद किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home