HomeBiharशराब पीने से मना करने पर 4 को मारी गोली, जांच में...

शराब पीने से मना करने पर 4 को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, नालंदा: हरनौत थाना क्षेत्र के माधोपुर-सबनहुआ गांव में शनिवार की शाम शराब पीने से मना करने पर बदमाशों ने चार लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी मुकेश बिंद व सोहन बिंद को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो महिलाओं को गोली का छर्रा लगा है। उनका इलाज कल्याण बिगहा अस्पताल में किया जा रहा है।

घायलों ने बताया कि शराब पीने से मना करने पर दो युवकों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। गोली लगने से चार लोग जख्मी हो गये। उन्हें इलाज के लिए कल्याण बिगहा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

थानाध्यक्ष का कहना है कि बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। टिंकू यादव को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments