HomeBiharपूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर बोले गिरिराज सिंह- बिहार की...

पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर बोले गिरिराज सिंह- बिहार की जनता सीएम नीतीश को कभी माफ नहीं करेगी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के बाहुबलि पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर नीतीश सरकार ने मुहर लगा दी है. इसी के साथ बिहार में इस मुद्दे पर सियासी हलचल तेज हो गई है. नीतीश सरकार के फैसले पर सवाल उठाये जा रहे हैं.

इस मामले में बीजेपी नेता गिरिराज सिंह का बयान भी सामने आया है.  उन्होंने कहा कि उनकी रिहाई से किसी को कोई आपत्ति नहीं है लेकिन आनंद मोहन के आड़ में इस सरकार ने जो काम किया है उसे समाज कभी माफ नहीं करेगा बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा ‘वो बेचारे तो बलि के बकरा हैं. वो तो इतनी सजा भोगे हैं आनंद मोहन की रिहाई को लेकर किसी को कोई आपत्ति नहीं लेकिन आनंद मोहन के आड़ में जो काम किया है इस सरकार ने, उसे समाज कभी माफ नहीं करेगा.

नीतीश कुमार से ममता बनर्जी की मुलाकात पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लोकतंत्र कोई भी किसी के भी साथ मुलाकात कर सकता है. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन, राज्य की विभिन्न जेलों में 14 वर्ष से अधिक समय से बंद 26 अन्य कैदियों के साथ रिहा किये जाने वाले हैं. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home