HomeBiharबिहार में मौसम हुआ सुहाना, कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

बिहार में मौसम हुआ सुहाना, कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

लाइव सिटीज, पटना: पिछले 3 दिनों से बिहार में मौसम सुहानाबना हुआ है. इसके पीछे वजह यह है कि प्रदेश में बारिश का सिस्टम बीते 3 दिनों से सक्रिय है, जो अगले 48 घंटे तक बना रहेगा. 27 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश का सिस्टम सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बुधवार को प्रदेश के दक्षिणी बिहार के कई इलाके में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

बीते 24 घंटे में बक्सर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा पटना में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

बीते 24 घंटे में बिहार के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है, जिसमें रोहतास के इंद्रपुरी में 51 मिलीमीटर, डेहरी में 43 मिलीमीटर, भभुआ जिले के मोहनिया में 37.2 मिलीमीटर बारिश प्रमुख है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विदर्भ के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र समुद्र तल से औसत 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है.

इसके प्रभाव से बुधवार को दक्षिणी बिहार के कई हिस्सों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश का पूर्वानुमान है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home