HomeBiharपूर्णिया के पूर्व मुखिया की ट्रेन में मौत, सहरसा से आ रहे...

पूर्णिया के पूर्व मुखिया की ट्रेन में मौत, सहरसा से आ रहे थे

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पूर्णिया पूर्व प्रखंड के गौरा पंचायत के वर्तमान पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व मुखिया 55 वर्षीय गौरा पंचायत अंदेली निवासी शंकर राम रविवार कि सुबह ट्रेन से सहरसा गये थे. रविवार की ही ट्रेन से वापस पूर्णिया लोट रहा था. इसी दौरान ट्रेन में ही उनकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. यात्री की मदद से पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर उनके शव को उतारा गया. जहां से उनके परिजनों को सूचना दी गयी. परिजन पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर घर आये.

ट्रेन पर यात्रियों ने कहा कि यह हादसा अचानक हो गया. वह गिर गया और बेहोश हो गया. शायद उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई होगी. शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. बताते चलें कि स्व शंकर राम वर्ष 2006 में गौरा पंचायत के मुखिया पद पर निर्वाचित हुए थे. उसके बाद वे 2021 में पंचायत समिति पद पर निर्वाचित हुए थे.वे अपने घर पर कोचिंग चलाकर बच्चों को शिक्षित भी करने का काम वर्षो से कर रहे थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home