HomeBiharदिवाली का पटाखा खरीद रहे युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को लगी...

दिवाली का पटाखा खरीद रहे युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को लगी गोली

लाइव सिटीज, जहानाबाद: पर्व त्योहार के मौसम में एक तरफ जहां पुलिस सख्ती बरत रही है तो वहीं दूसरी तरफ अपराधी किस्म के लोग घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे. ताजा मामला जहानाबाद जिले के काको प्रखंड क्षेत्र का है जहां काको थाना क्षेत्र के डेढ़सैया गांव में गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हो गए. घायलों के नाम सूरज और लवकुश हैं. एक को हाथ में जबकि दूसरे को पेट में गोली लगी है. घायल अवस्था में परिजन दोनों को सदर अस्पताल जहानाबाद लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

घायल के परिजनों ने बताया कि बैठने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली चला दी. इस मामले में काको थानाध्यक्ष अक्ष्यवर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस की टीम गांव पहुंची. हालांकि थानाध्यक्ष ने एक व्यक्ति को गोली लगने की बात बताई है. इस मामले में सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि कैजुअल्टी के साथ दो लोग सदर अस्पताल आए थे.

घायल शख्स सूरज कुमार ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. वह पटाखा दुकान से पटाखा खरीद कर आ रहा था तभी किसी ने गोली मार दी. घटना के पीछे वजह क्या है यह तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगा लेकिन धनतेरस के दिन गोलीबारी की हुई घटना से लोगों में भय का माहौल बन गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home