HomeBiharदीपावली की देर रात फर्नीचर दुकान में लगी आग, 50 लाख से...

दीपावली की देर रात फर्नीचर दुकान में लगी आग, 50 लाख से ज्यादा का सामान राख

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के खगड़िया गोगरी थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक, फ्रीज, वाशिंग मशीन, गोदरेज सहित स्टील के दुकानों में बीते रात आग लगने की घटना सामने आई है. घटना जमालपुर गांधी चौक वायपास के पास हुई है जिसमें पच्चास लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया. दुकान का उद्घाटन दो दिन पहले ही धनतेरस के दिन किया गया था.

बता दें कि खगड़िया जिले के गोगरी थाना इलाके के जमालपुर बाजार में दीपावली की देर रात अचानक आग लग गई, जिस वजह से फर्नीचर व्यवसायी को 50 लाख से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है. दुकानदार के मुताबिक दुकान का उद्घाटन 2 दिन पूर्व धनतेरस के दिन किया गया था और 2 दिन के अंदर ही उनका सब कुछ जलकर राख हो गया.

प्रगति ग्रुप के नाम से चल रही दुकान में आग लगने के कारण देर रात पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई. वहीं दुकानदार के द्वारा फायर बिग्रेड और प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंचती तब तक 50 लाख का सामान जलकर खाक हो चुका था. घटना में दुकान के मालिक ने अपने मकान मालिक के ऊपर साजिश के तहत आग लगाने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस को विधिवत अभी तक दुकानदार ने कोई आवेदन नही दिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home