HomeBiharपटना के अपार्टमेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, लाइसेंसी हथियार से की गोलीबारी

पटना के अपार्टमेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, लाइसेंसी हथियार से की गोलीबारी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार की राजधानी पटना के एक अपार्टमेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक सेताबड़तोड़ फायरिंगकी आवाज आने लगी. दरअसल, अपार्टमेंट में एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग कर रहा था. इस दौरान गोली छत के छज्जे से टकराई और नीचे अपार्टमेंट के बेसमेंट में खड़ी एक कार के शीशे में जाकर लगी. इससे कार का शीशा फूट गया. इसके बाद पुलिस ने मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है. यह घटना बुद्धा कॉलोनी थाना के किदवईपुरी की है.

बुद्धा कॉलोनी थाना अंतर्गत किदवईपुरी में नलिनी अपार्टमेंट में बीती रात पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग की गई. अचानक की गई हर्ष फायरिंग से लोग हड़बड़ा गये. फायरिंग के दौरान गोली छत के छज्जे से टकराई. छज्जे से टकराने के बाद गोली अपार्टमेंट के बेसमेंट में लगी एक से टकरा गई. इससे कार का शीशा टूट गया.

बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी निहार भूषण ने बताया कि इस मामले में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है. फिर भी पुलिस ने मामला सामने आने पर स्वतः संज्ञान लिया. इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई. साथ ही हरीश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home