HomeBiharरामकृपाल यादव के काफिला पर हमला मामले में RJD समर्थक सहित 9...

रामकृपाल यादव के काफिला पर हमला मामले में RJD समर्थक सहित 9 लोगों पर FIR, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के पटना में शनिवार की शाम पाटलिपुत्र सांसद सह एनडीए प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर हमला मामले में FIR दर्ज की गई है. इस FIR में 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना को लेकर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

जिन लोगों पर FIR दर्ज की गई है. उसमें जिसमें गोपालपुर मठिया गांव के राजद समर्थक अखिलेश यादव, बिट्टू यादव, जोगी यादव समेत 9 लोग शामिल हैं. केस दर्ज होने के बाद पुलिस घटना की जांच कर रही है. इस घटना से बीजेपी नेता विपक्ष पर हमला कराने का आरोप भी लगा रहे हैं.

शनिवार की शाम करीब 8 बजे के आसपास रामकृपाल यादव के काफिले पर हमला किया गया. 4 राउंड गोलीबारी भी की गई. इस हमले में रामकृपाल यादव के दो समर्थक के सिर फट गए जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है. दरअसल, घटना की शुरुआत शनिवार के दिन से हो रही थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home