HomeBiharनीतीश के हाथों में बिजली का बिल थमा फफक पड़े बुजुर्ग, जानें...

नीतीश के हाथों में बिजली का बिल थमा फफक पड़े बुजुर्ग, जानें पूरा मामला

लाइव सिटीज, पटना: बिजली विभाग पर आए दिन काम में लापरवाही बरतने के आरोप लगते रहते हैं. मनमाना बिजली का बिल भेजने की शिकायत भी आते रहती है. ऐसा ही एक और मामला सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंचा.

पश्चिम चंपारण से बुजुर्ग हारूण मियां अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे. सीएम ने जैसे ही पूछा कि क्या हुआ? ये सुनते ही हारूण मियां का दर्द उनकी आंखों से बहने लगा. बुजुर्ग फरियादी फूट-फूटकर रोने लगे लेकिन कुछ नहीं कहा.

उसके बाद सीएम नीतीश ने काफी देर तक फरियादी द्वारा दिए गए बिजली बिल को देखा. बिजली बिल देखने के बाद सीएम सारा मांजरा समझ गए. उन्होंने हारूण मियां से पूछा कि ये बिल आपके घर का है? क्या काम करते हैं कि इतना बिल आया है?

सीएम ने फोन पर अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि”कमाल है किसी को इतना बिल आता है. हारूण मिया को आज से नहीं काफी समय से ज्यादा बिल भेजा जा रहा है. 42 हजार, 53 हजार, 86 हजार बिल भेजा गया है. तुरंत इस मामले को दिखवाये. ये पहले से भी आवेदन दे रहे हैं लेकिन आज तक कुछ नहीं किया गया. अब तो बिजली ही काट दी गई है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home