HomeBiharइंटर की परीक्षा के दौरान मम्मी-पापा का नाम पूछकर दी गई छात्राओं...

इंटर की परीक्षा के दौरान मम्मी-पापा का नाम पूछकर दी गई छात्राओं को एंट्री, जानें कारण

लाइव सिटीज, पटना: बिहार इंटरमीडिएट की चल रही परीक्षा को लेकर शुक्रवार को पहली पाली में रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा हो रही है. ऐसे में मसौढ़ी के श्रीमती गिरिजा कुंवर हाई स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में छात्राओं से उनके मम्मी पापा के नाम पूछे गए और नाम बताने के बाद ही उन्हें केंद्र के अंदर एंट्री दी गई.

श्रीमती गिरिजा कुंवर हाई स्कूल में सभी छात्राओं से उनके मम्मी पापा का नाम पूछा गया और फोटो मिलान कर शुक्रवार को सभी इंटर की छात्राओं को एंट्री दी गई है. इसके साथ ही सघन जांच अभियान भी चलाया गया है.

दरअसल बताया जाता है कि गुरुवार को किसी परीक्षार्थी के बदले परीक्षा देने का मामला सामने आया था, हालांकि वह परीक्षार्थी परीक्षा देकर निकल चुका था. ऐसे में भनक लगते ही शुक्रवार को सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी ने परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर सघन जांच अभियान चलाया, जहां पर एंट्री के दौरान सभी छात्राओं के मम्मी और पापा के नाम पूछ कर ही एंट्री दी गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home