HomeBiharशराबी ने दी पटना एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी:समस्तीपुर से पकड़ा, बम स्क्वॉड...

शराबी ने दी पटना एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी:समस्तीपुर से पकड़ा, बम स्क्वॉड 3 घंटे तक तलाशते रहा बम

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले रोजगार सेवक को नगर थाना की पुलिस ने पंजाबी कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार रोजगार सेवक का नाम सुधांशु शेखर है.

उसने बताया कि मैंने एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी नहीं दी है. यह गलत बात है. मैंने सिर्फ इतना कहा कि कुछ गड़बड़ है. सर जांच कर लीजिए. मेरा यह कहने का बस यही मकसद था कि बस जांच के बहाने एक-दो घंटा सब फ्लाइट रुक जाए.

गिरफ्तार रोजगार सेवक ने बताया कि एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने की बात गलत है और सिर्फ अफवाह उड़ाई जा रही है. मैंने केवल जांच कर लेने के लिए कहा था. मुझे पुलिस ने मेरे घर के पास से गिरफ्तार किया है. फिटनेस जांच के लिए सदर अस्पताल लाए जाने के बाद आरोपी चिल्ला चिल्लाकर बार-बार पानी मांग रहा था.

उसका बस यही कहना था कि मैंने बम से एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी नहीं दी है. मैंने गड़बड़ी होने की बात कही थी, ताकि जांच होने के कारण सभी फ्लाइट एक दो घंटा विलंब हो जाए.

गिरफ्तार आरोपी का मोबाइल पुलिस ने सीज कर लिया है. बता दें कि पंजाबी कॉलोनी के रहने वाले रोजगार सेवक सुधांशु शेखर ने अपने मोबाइल से पटना एयरपोर्ट और रांची एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. इसके बाद पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home