HomeBiharदिल्ली दौरे पर जीतनराम मांझी, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात.. जानें...

दिल्ली दौरे पर जीतनराम मांझी, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात.. जानें क्या है वजह

लाइव सिटीज, पटना: इन दिनों बिहार के बड़े नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा लगा हुआ है. आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव पहले से ही मीसा भारती के आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं से मिलकर एक मजबूत फ्रंट बनाने की कवायद में जुटे हैं. इस बीच अचानक पूर्व मुख्यमंत्री और हम संरक्षक जीतनराम मांझी भी दिल्ली पहुंच गए हैं.

आज जीतनराम मांझी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. इसको लेकर पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है, क्योंकि ये मुलाकात ऐसे वक्त में हो रही है, जब नीतीश और तेजस्वी बीजेपी के खिलाफ विपक्ष को लामबंद करने में जुटे हैं. हालांकि पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि मुलाकात का उद्देश्य राजनीतिक नहीं है.

दरअसल जीतनराम मांझी अमित शाह से मिलकर पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के लिए भारत रत्न की मांग करेंगे. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मांझी केंद्रीय गृहमंत्री से मिलकर माउंटेन मैन दशरथ मांझी के साथ-साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर और बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग करेंगे. उनके साथ पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home