HomeBiharनेपाल में आधी रात को गहरी खाई में गिरी कार, घूमने गए...

नेपाल में आधी रात को गहरी खाई में गिरी कार, घूमने गए समस्तीपुर के 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: नेपाल के बागमती प्रदेश अंतर्गत सिन्धुली जिले के सिन्धुली गेट के नजदीक कार हादसे में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गयी है. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. उसे सैनिक अस्पताल धुलिखेल में भर्ती कराया गया है.

सभी समस्तीपुर जिले के रहनेवाले थे. मृतकों में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायी भी शामिल हैं. सभी नेपाल घूमने के लिए गये थे.नेपाल के बागमती प्रदेश अंतर्गत सिन्धुली जिले के सिन्धुली गेट के नजदीक कार हादसे में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गयी है. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

उसे सैनिक अस्पताल धुलिखेल में भर्ती कराया गया है. सभी समस्तीपुर जिले के रहनेवाले थे. मृतकों में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायी भी शामिल हैं. सभी नेपाल घूमने के लिए गये थे.

जिला पुलिस कार्यालय सिन्धुली के एसपी राज कुमार सिलवाल के हवाले से जानकारी देते हुए प्रवक्ता इंस्पेक्टर रोबिन गुप्ता ने बताया कि मृतकों में समस्तीपुर के वार्ड नंबर 8 भगवती स्थान मणीपुर निवासी अभिषेक ठाकुर, मुकेश कुमार चौधरी, मृत्युजंय कुमार निवासी फुलहारा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

जबकि सिन्धुली जिला अस्पताल में इलाज के दौरान राजेश कुमार सिंह की मौत हो गयी. वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल समस्तीपुर जिले के पूसा निवासी धर्मेंद्र साह को नेपाली सेना की मदद से सैनिक अस्पताल धुलिखेल में इलाज के लिए भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home