HomeBiharड्यूटी करने जा रहे नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या, जांच में...

ड्यूटी करने जा रहे नाइट गार्ड की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, बेगुसराय: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बेखौफ अपराधियों ने एक नाइट गार्ड की हत्या गोली मारकर कर दी है. जिससे इलाके मे सनसनी फैल गई है. घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के पिपरा इटवा सड़क की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आनन फानन में एक निजी क्लीनिक और फिर सदर अस्पताल लाया गया. जहां सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक व्यक्ति की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले इटवा निवासी फुलेना कुंवर के लगभग 45 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है. इस मामले में पड़ोसी अंकुर कुमार ने बताया कि अपराधियों ने राजीव कुमार को उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी. वह घर से नाइट गार्ड की ड्यूटी करने मेन मार्केट आ रहा था. तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी. इस घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल मच गया है.

पुलिस पूरी जांच पड़ताल में जुटी हुई है. फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों ने राजीव कुमार को क्यों गोली मारकर हत्या की है. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पड़ोसी अंकुर कुमार ने बताया की मृतक व्यक्ति का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home