HomeBiharबिहार में सूरज ने तपिश बढ़ाई, 40 पार पहुंचा पटना का पारा;...

बिहार में सूरज ने तपिश बढ़ाई, 40 पार पहुंचा पटना का पारा; 23 जिलों में भी बढ़ी गर्मी

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना समेत प्रदेश में पछुआ की मजबूत स्थिति बनी हुई है। इनके प्रभाव से पटना समेत प्रदेश के 23 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि आई है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के दक्षिणी व मध्य भागों में हवा की गति 15-20 किमी प्रति घंटा और कुछ स्थानों पर झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा रहने का पूर्वानुमान है।

वहीं, अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि फारबिसगंज, अररिया, किशनगंज, सबौर के अधिकतम तापमान में आंशिक कमी दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home