HomeBiharWRONG नंबर से हुआ प्यार : मंदिर में कर ली शादी ..तो प्रेमिका...

WRONG नंबर से हुआ प्यार : मंदिर में कर ली शादी ..तो प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की कर दी धुनाई..

लाइव सिटीज, आरा: भोजपुर जिला से है जहां प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी..यह घटना जिले के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ स्थित जगजीवन कॉलेज के समीप की है.

मिली जानकारी के अनुसार प्रेमिका के परिजनों ने पटना निवासी एक प्रेमी की लात-घुसे और बेल्ट से जमकर धुनाई कर दी। इससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नवादा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी प्रेमी युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आई जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

प्रेमी युवक पटना जिला के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया निवासी रंजीत कुमार है।वहीं जख्मी रंजीत ने बताया कि लगभग 1 वर्ष पूर्व मोबाइल पर रांग नंबर से चंदवा निवासी योग्ता उर्फ माही नामक लड़की से उसका संपर्क हुआ था। इसके बाद दोनों लगातार बातचीत करने लगे। बातचीत करते-करते दोनों कोई दूसरे से प्यार हो गया। 

प्यार का परवान एक दूसरे पर ऐसा चढ़ा जिसके बाद कुछ माह बाद ही लड़की अपने घर से भागकर उसके घर पटना करबीगहियास्थित उसके घर पहुंच गई, हालांकि उसी समय हमने वापस उसे अपने घर भेज दिया था। इसी बीच दो माह पूर्व उसकी प्रेमिका दोबारा उसके घर पहुंच गई, जिसके बाद दोनो ने पटना स्थित मंदिर में शादी कर ली। उसके बाद वह उसी के साथ उसी के घर पर रहती थी।

रंजात ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका को बीए पार्ट 2 का एग्जाम दिलवाने के लिए चंदवा स्थित जगजीवन कॉलेज लेकर आया था। तभी उसके प्रेमिका के पिता व भाई ने उसे पीछे से धर दबोचा और लात-घूंसे एवं बेल्ट से जमकर उसकी धुनाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

इसके बाद नवादा थाना पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है.वहीं पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home