HomeBiharड्राइविंग लाइसेंस के लिए बदल गए नियम, बिहार के 32 जिलों में...

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बदल गए नियम, बिहार के 32 जिलों में नए ट्रैक पर होगा टेस्ट

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए होने वाला टेस्ट अब तय ट्रैक पर कराने की तैयारी है. राज्य के 32 जिलों में ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का काम पूरा हो चुका है. फिलहाल पटना और औरंगाबाद में बने ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट लिया जा रहा है. बाकी जिलों में भी जल्द टेस्ट शुरू करने की तैयारी है.

परिवहन विभाग के मुताबिक मोतिहारी, पूर्णिया, बांका, नवादा, भागलपुर, कैमूर, दरभंगा, किशनगंज, नालंदा, शिवहर, समस्तीपुर और जहानाबाद में ट्रैक तैयार हो गए हैं. सीतामढ़ी, रोहतास, मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, बेतिया, बक्सर, अररिया, वैशाली और लखीसराय भी इस सूची में हैं.

इसके अलावा खगड़िया, सारण, मधेपुरा, गया, गोपालगंज, सुपौल, अरवल, सहरसा और सिवान में भी ट्रैक बनकर तैयार हैं. विभाग का कहना है कि बाकी जिलों में भी काम आखिरी चरण में है और वहां भी जल्द निर्माण पूरा हो जाएगा

नए ट्रैक पर सिर्फ गाड़ी चलाना ही नहीं देखा जाएगा, बल्कि तय नियमों के हिसाब से ड्राइविंग की जांच होगी. उम्मीदवार को तय रास्ते से गाड़ी चलानी होगी. इस दौरान सिग्नल, मोड़, पार्किंग और दूसरी ड्राइविंग स्थितियों से गुजरना होगा. यानी टेस्ट के दौरान यह देखा जाएगा कि उम्मीदवार गाड़ी को सही तरीके से संभाल पा रहा है या नहीं.

अभी अलग-अलग जगहों पर ड्राइविंग टेस्ट के तरीके को लेकर शिकायतें आती रही हैं. नए ट्रैक बनने के बाद टेस्ट के लिए एक तय व्यवस्था लागू करने की कोशिश की जा रही है. इससे उम्मीदवारों की ड्राइविंग क्षमता एक जैसी प्रक्रिया के जरिए जांची जा सकेगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments