HomeBiharबढ़ेगी DGP आरएस भट्टी की मुश्किलें ! 5 साल पुराने मामले में...

बढ़ेगी DGP आरएस भट्टी की मुश्किलें ! 5 साल पुराने मामले में पटना हाईकोर्ट में तलब

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के डीजीपी आर एस भट्टी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। राज्य के डीजीपी को पटना हाई कोर्ट ने तलब किया है। इसके बाद अब आरएस भट्टी को पटना हाईकोर्ट ने डीजीपी बिहार को सदेह उपस्थित होने का आदेश दिया है। यह मामला 3 साल पुराना बताया जा रहा है।

जहां जमुई जिले के पंजाब नेशनल बैंक से संबंधित है। जिसमें एक लोन देने के मामले में नियमों की अनदेखी की गई थी। न्यायालय में याचिका दायर किए जाने पर कार्रवाई का आदेश दिया गया था। लेकिन, कोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। उसके बाद अब कोर्ट ने राज्य के डीजीपी को तलब किया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक,पंजाब नेशनल बैंक से एक लोन देने के मामले में नियमों की अनदेखी को लेकर इस मामले में चंद्रिका सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा याचिका दायर कराई गई थी। जस्टिस पी बी बजनथ्री और जस्टिस अरुण कुमार झा की खंडपीठ ने चंद्रिका सिंह की ओर से दायर अवमानना वाद पर सुनवाई की।

वादी के अधिवक्ता दीनू कुमार ने बताया कि जमुई जिले में पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा द्वारा नियमों की अनदेखी करके लोन दिया गया और पब्लिक के धन का दुरुपयोग किया गया। यह मामला 2018 का है। इसे लेकर वादी चंद्रिका सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर करके कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home