HomeBiharकेके पाठक का फिर दिखा एक्शन, बिहार विवि के कुलपति समेत चार...

केके पाठक का फिर दिखा एक्शन, बिहार विवि के कुलपति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

लाइव सिटीज, पटना: राज्यपाल सह कुलाधिपति की आपत्ति के बावजूद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बिहार विवि के कुलपति समेत चार अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक रेखा कुमारी के लिखित आदेश पर मुजफ्फरपुर के आरडीडीई देवेन्द्र कुमार ने विवि थाने में मामला दर्ज किया है.कुलपति शैलेन्द्र चुतुर्वेदी के साथ ही कुलसचिव प्रो संजय कुमार, वित्त पदाधिकारी विनोद कुमार और वित्तीय सलाहकार जयप्रकाश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.इनपर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है.

बताते चले कि इससे पहले शिक्षा विभाग के निर्देश पर बिहार विवि के कुलपति एवं कुलसचिव पर मीटिंग मे शामिल नहीं होने और कॉलेजों का निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाते हुए शिक्षा विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा था और वेतन बंद करने का निर्देश दिया था,जिसपर कुलाधिपति ने आपत्ति जताई थी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश को निरस्त कर दिया था.कुलिधपति ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान सीएम नीतीश कुमार के समक्ष ही केके पाठक का नाम लिये बिना ही निशाना साधा था.उसके बाद वह मामला खत्म हो गया था पर अब एक बार फिर से बिहार विवि के कुलपति समेत चार पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

यह केस अलग मामले में किया गया है.इस केस में आरोप लगाया गया है कि 2017 से 2022 के बीच वित्तीय अनियमितिता हुई है.इस अनियमितता का खुलासा ऑडिटर की रिपोर्ट में हुआ है.इस अनियमितता को लेकर शिक्षा विभाग ने कुलसचिव को 26 सितंबर को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था,पर कुलसचिव ने इस मामले पर कोई कदम नहीं उठाया था.इसलिए अब शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा विभाग ने आरडीडीइ के माध्यम से मुजफ्परपुर के विवि थाने में केस दर्ज कराया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home