HomeBiharबिहार में डेंगू से दहशत, अस्पतालों में बढ़ रही डेंगू मरीजों की...

बिहार में डेंगू से दहशत, अस्पतालों में बढ़ रही डेंगू मरीजों की संख्या

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में डेंगू डराने लगा है. अस्पतालों में मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है. मरीज की संख्या प्रदेश में 1 हजार के पार पहुंच चुकी है. राजधानी पटना और भागलपुर में तो हालात बदतर हो रहे हैं. वहीं, बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर है. कुछ अस्पतालों में बीमारी से लड़ने के लिए इंतजाम कर लिए गए हैं. तो वहीं कुछ अस्पतालों में बदइंतजामी का अंबार लगा है. बिहार में डेंगू के प्रकोप से हड़कंप मचा है. 

राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में मरीजों की संख्या ने स्वास्थ्य महकमे को भी परेशानी में डाल दिया है. अकेले पटना में पिछले 48 घंटे में 200 से ज्यादा नए डेंगू मरीज मिले हैं. वहीं, पूरे बिहार में 900 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं. मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच डेंगू से बचाव के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोशिश की जा रही है.

जहां राज्य के बड़े अस्पतालों में डेडीकेटेड डेंगू वार्ड बनाए जा रहे हैं. PMCH, IGIMS, NMCH और AIIMS जैसे बड़े अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं. वहीं, राजधानी पटना में 300 से ज्यादा डेंगू के मरीज मिलने के बाद कई जगहों पर एंटी लार्वा स्प्रे कराया जा रहा है.

पूरे बिहार में डेंगू से हाहाकार मचा है. हालांकि कुछ अस्पतालों को छोड़कर ज्यादातर अस्पताल बीमारी से लड़ने के लिए अलर्ट मोड पर हैं. वैसे तो समय पर इलाज मिलने से मरीज आसानी से ठीक हो जा रहे हैं, लेकिन अगर इलाज में लापरवाही हुई तो ये बीमारी जानलेवा भी हो सकती है. थोड़ी सावधानी बरतने से डेंगू के खतरे को टाला जा सकता है. हालांकि लोगों की जागरुकता के साथ ही जरूरत है अस्पतालों में दुरुस्त व्यवस्था की ताकि डेंगू के प्रकोप को कम किया जा सके.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home