HomeBiharरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव..हुए होम क्वारंटीन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव..हुए होम क्वारंटीन

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. अधिकारियों की ओर से ये जानकारी दी गई है. राजनाथ सिंह को हल्के लक्षण हैं जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है.

वहीं, रक्षा मंत्रालय ने बताया कि डॉक्टर्स ने राजनाथ सिंह को आराम करने की सलाही दी है. मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ आज (20 अप्रैल) दिल्ली में भारतीय वायुसेना के कमांडरों के सम्मेलन में शरीक होने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण ऐसा नहीं कर पाएंगे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कनाडा रक्षा मंत्री अनीता आनंद से टेलीफोन पर बातचीत की और दोनों देशों की रक्षा साझेदारी को उच्च स्तर तक ले जाने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया. इस बातचीत के दौरान अनीता आनंद ने सिंह को कनाडा की हिंद-प्रशांत रणनीति और भारत के साथ अपने संबंधों को बढ़ाने से जुड़े महत्व की जानकारी दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home