HomeBiharनीतीश कुमार की यात्रा पर हो रहा करोड़ों का खर्चा, विजय सिन्हा...

नीतीश कुमार की यात्रा पर हो रहा करोड़ों का खर्चा, विजय सिन्हा ने पूछा- कोई फायदा है क्या ?

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत विभिन्न जिलों में जाकर विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे है. हालांकि विपक्षी दल बीजेपी मुख्यमंत्री की इस समाधान यात्रा को व्यवधान यात्रा की संज्ञा दे रही है. बीजेपी का आरोप है कि नीतीश जनता की गाढ़ी कमाई के पैसों को पानी कर तरह बहा रहे हैं.

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मांग की है कि सरकार सीएम की यात्रा को लेकर श्वेत पत्र जारी करे ताकि जनता को यह पता चल सके कि आखिर मुख्यमंत्री की यात्रा पर कितने पैसे खर्च किए जा रहे हैं और उसका क्या लाभ हो रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता के पैसौं से पिकनिक मनाना बंद कर, जनता की जो समस्या हैं उसे दूर करने की कोशिश करें.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली पर मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के तहत आरा पहुंचे हैं.आरा में पिछले साल दिसबंर कर एक दर्जन हत्याएं हुईं प्रशासन से साठगांठ कर बालू माफिया में बालू वाले इलाकों पर कब्जा कर लिया है और पूरे भोजपुर में आतंक फैला रहे हैं। बालू माफियों बेखौफ होकर अवैध बालू खनन कर रहे हैं बावजूद सरकार का इसपर कोई ध्यान नहीं है. वहीं ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा घटिया सड़क बनाकर सरकारी पैसे को लूटा जा रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home