HomeTrendingरांची में दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटा निगम, बनेगी स्पेशल टीम

रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियों में जुटा निगम, बनेगी स्पेशल टीम

लाइव सिटीज, रांची: इस साल राजधानी में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने की तैयारी हो रही है. इसे लेकर नगर निगम ने भी अपनी कमर कस ली है. दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम की तरफ से सभी पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं. रांची नगर आयुक्त शशि रंजन बताते हैं कि राजधानी रांची में दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाया जाता है. इस बार कोरोना के दो साल बाद दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन होगा. ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

 नगर आयुक्त शशि रंजन ने बताया कि रांची नगर निगम क्षेत्र में जितनी भी जगह दुर्गा पूजा मनाई जाएगी, उसकी जानकारी ली जा रही है. जल्द ही दुर्गा पूजा समिति के लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की जाएगी. इसके अलावा साफ-सफाई और विद्युत आपूर्ति जो पूजा में जरूरी होती है, उसको लेकर नगर निगम ने काम करना शुरू कर दिया है. पूरी राजधानी के निगम क्षेत्रों में पदाधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं. वे लोगों से बातचीत कर उन क्षेत्रों की समस्याओं को चिन्हित कर समाधान के प्रयास में जुट गए हैं. उन्होंने बताया कि पूजा को देखते हुए टास्क फोर्स की तरह ही साफ-सफाई को देखने के लिए एक टीम बनाई जा रही है.

नगर आयुक्त शशि रंजन कुमार बताते हैं कि पूजा के दौरान पानी बिजली सुरक्षा को देखने के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे. वहीं दुर्गा पूजा से लेकर छठ पूजा तक त्योहारों का समय रहता है. ऐसे में नगर निगम की तरफ से कंट्रोल रूम भी बनाए जा रहे हैं. पूजा को लेकर मैन पावर की कमी को दूर किया जा रहा है. साथ ही प्रत्येक वार्ड में नगर निगम की ओर से वाहन के इंतजाम कराए जा रहे हैं. गली मोहल्लों की साफ सफाई कराई जा रही है. इसके अलावा जिन क्षेत्रों में नाली के कवर स्लैब टूट गए हैं, उन जगहों को चिन्हित किया जा रहा है. ताकि पूजा से पहले इन सभी चीजों को दुरुस्त किया जा सके.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home