HomeBiharकांग्रेस नेता दल छोड़ रहे हैं और राहुल गांधी पैदल दौड़ रहे...

कांग्रेस नेता दल छोड़ रहे हैं और राहुल गांधी पैदल दौड़ रहे हैं’- संजय जायसवाल का तंज

लाइव सिटीज, पटना: बीजेपी सांसद संजय जयसवाल ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस नेताओं में भागने की होड़ लगी हुई है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पैदल यात्रा करने में लगे हैं और इस मुद्दे पर जवाब देने से भी कतराते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस की यही स्थिति हो रही है.

संजय जयसवाल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में भागने की होड़ लगी हुई है और राहुल गांधी इस पर बोलने से कतरा रहे हैं. नए अपराध नियंत्रण कानून के तहत भू-माफिया, शराब माफिया और बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई होगी. इसको लेकर ही यह नया अपराध नियंत्रण कानून बना है और इसे सख्ती से लागू किया जाएगा

उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा पटना में दिए गए बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने सही कहा है बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के अगुवाई में चल रही सरकार ने अपराध नियंत्रण कानून बनाया है और इस कानून के तहत हमलोग भू माफिया, शराब माफिया और बालू माफिया के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home