HomeBiharसर्द हवाओं ने कम कर दी सूरज की तपिश, तापमान गिरने से...

सर्द हवाओं ने कम कर दी सूरज की तपिश, तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना समेत प्रदेश का मौसम अगले पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। गुरुवार को सर्द हवाओं ने सूरज की तपिश मद्धम कर दी। जिससे एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है।

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने से ठंड में वृद्धि की संभावना है। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज प्रदेश में सबसे कम ठंडा रहा। मौसम विज्ञानी आशीष कुमार की मानें तो पांच दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं। अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भागों में मध्यम दर्जे के कोहरे का असर रहेगा, जबकि शेष जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

पछुआ हवा में गति होने के कारण प्रदेश के तापमान में उतार- चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश वाल्मीकिनगर व पूर्णिया में सुबह के समय कोहरे का प्रभाव बना रहा। गुरुवार को राजधानी समेत पटना, गया, रोहतास, सारण, सिवान, समस्तीपुर, दरभंगा के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home