HomeBiharCM की समाधान यात्रा पहुंची पूर्वी चंपारण : नीतीश कुमार ने विकास योजनाओं...

CM की समाधान यात्रा पहुंची पूर्वी चंपारण : नीतीश कुमार ने विकास योजनाओं का लिया जायजा,जीविका दीदियों से किया संवाद

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को समाधान यात्रा’ के क्रम में पूर्वी चंपारण जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्रखंड की ग्राम पंचायत सिसवा पूर्वी पहुंचे जहां उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने वहां उपस्थित ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिसवा पूर्वी में अल अमीन एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित मदरसे में बच्चे-बच्चियों को दी जा रही शिक्षा एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने हर घर नल का जल योजना के सुचारू संचालन के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली और पानी की टंकी को भी देखा। उन्होंने पंचायत सरकार भवन की भूमि का निरीक्षण किया और पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया।

उन्होंने वहां जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण किए गए तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तालाब का पानी साफ रखें। साथ ही वहां पर पौधारोपण करवाएं एवं सोलर लाइट भी लगवाएं। उन्होंने कहा कि बगल में पंचायत सरकार भवन बन जाएगा तो यह और भी अच्छा लगेगा। उन्होंने बगल में बनाए जाने वाले जीविका भवन के मॉडल को देखा और जीविका दीदियों से बातचीत की।

उन्होंने जीविका दीदियों से कहा कि आपलोग अच्छे से काम करते रहिए तथा जीविका समूह से और अधिक महिलाओं को जोड़िए हमलोग आपकी बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमसब आप की बदौलत ही आगे बढ़ रहे हैं, तरक्की कर रहे हैं, हमारा परिवार भी खुशहाल है। जिलाधिकारी ने जिले में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य के बारे में चार्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने वहां पहले से बने पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा सोलर स्ट्रीट लाइट योजना

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home