HomeBiharउम्र 22 साल, कद ढाई फीट, बिहार बोर्ड परीक्षार्थी के साथ सेल्फी...

उम्र 22 साल, कद ढाई फीट, बिहार बोर्ड परीक्षार्थी के साथ सेल्फी के लिए लगी भीड़

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं आरम्भ हो गई हैं। कक्षा 10वीं के 22 वर्षीय छात्र इंद्रजीत जब परीक्षा केंद्र पहुंचे तो विद्यार्थियों के बीच उनके साथ सेल्‍फी लेने की होड़ मच गई। परीक्षार्थी इंद्रजीत की आयु 22 वर्ष है लेकिन उनकी लंबाई महज ढाई फीट है।

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा गांव के इंद्रजीत प्रतिदिन अपने साथियों के साथ 20 किलोमीटर से बिहार बोर्ड हाईस्‍कूल की परीक्षा देने आते हैं। जिले के राम दयालु सिंह महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर जब इंद्रजीत परीक्षा देने पहुंचे तो हर कोई उनकी तस्वीर एवं सेल्फी लेना चाह रहा था। ऐसा उनकी उम्र एवं उनके हाइट के कारण हुआ। इंद्रजीत कुमार का परीक्षा केंद्र पारसनाथ हाईस्कूल है। इंद्रजीत ने कहा कि साथ कोई पढ़ने वाला नहीं था इसलिए इतनी देरी हुई। अब गांव के ही तीन चार साथी साथ पढ़ते हैं, उन्हीं के साथ इंद्रजीत परीक्षा देने आते हैं। वह पढ़ाई कर कुछ न कुछ बनना चाहते हैं।

बता दें कि प्रदेश भर के तकरीबन 1500 परीक्षा केंद्रों पर 16 लाख से अधिक छात्र बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में किसी भी कदाचार से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना है एवं कड़ी तलाशी के पश्चात् ही केंद्र पर एंट्री दी जा रही है। विद्यार्थियों को जूते-मोजे पहनकर परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home