HomeBiharभाई वीरेंद्र का बड़ा राजनीतिक ऐलान: परिसीमन के बाद पत्नी लड़ेंगी विधानसभा...

भाई वीरेंद्र का बड़ा राजनीतिक ऐलान: परिसीमन के बाद पत्नी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, खुद लोकसभा की तैयारी करेंगे विधायक

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में मनेर विधायक भाई वीरेंद्र के एक बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है। बिहटा नगर परिषद क्षेत्र के अमहरा में आयोजित एक तिलक समारोह के दौरान उन्होंने अपनी भावी राजनीतिक रणनीति को लेकर बड़ा खुलासा किया। विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि नए परिसीमन के बाद उनकी पत्नी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी, जबकि वह खुद लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

उनके इस बयान के बाद समारोह में मौजूद लोगों के बीच राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं। भाई वीरेंद्र ने अपने अंदाज में पत्नी के चुनाव लड़ने की बात कही और इसके पीछे कुंडली में विधायक बनने का योग होने का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की कुंडली में विधायक बनने का योग है, इसलिए नए परिसीमन के बाद वे पत्नी को विधानसभा का चुनाव लड़ाएंगे, जबकि खुद लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। उनके इस बयान के बाद समारोह में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।विधायक भाई वीरेंद्र ने कुंडली और ग्रहों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि पत्नी के विधायिका बनने का योग प्रबल है। इसी आधार पर परिवार ने भविष्य में पत्नी को विधानसभा और उन्हें खुद सांसद का चुनाव लड़ाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे। चुनाव चाहे विधानसभा का हो या लोकसभा का, उनका उद्देश्य जनता के हितों के लिए काम करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home