लाइव सिटीज, पटना: भोजपुरी के पावर स्टार और भाजपा एमएलसी पवन सिंह ने परिवार और पूरे खानदान से रिश्ता तोड़ने का ऐलान किया है।रविवार को पवन सिंह ने फेसबुक पर मां और भाई की तस्वीर लगाकर भावुक पोस्ट की। इसमें लिखा-
जब घर के चक्कर में पड़ जालें आदमी सब वेद शास्त्र भुला जालें आदमी…बर्दाश्त की सीमा पार होने के बाद बहुत दुखी होकर पोस्ट कर रहा हूं। आप सभी भोजपुरिया समाज से हाथ जोड़ के क्षमा चाहता हूं और बता रहा हूं कि मेरा मेरे पूरे परिवार से और खानदान से आज और अभी से कोई रिश्ता नहीं है। हां, जिसने मुझे पैदा किया है। मेरी मां और मेरा सबसे बड़ा भाई रानू सिंह उसके लिए जब तक जिंदा हूं जान हाजिर है।
नीचे लिखा- आप सभी के परिवार का एक छोटा सा सदस्य। पवन सिंह।आखिर ऐसा क्या हुआ कि परिवार और खानदान से जुड़े रिश्तों को लेकर पवन सिंह को इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा? फिलहाल इन सवालों का जवाब उनकी पोस्ट में नहीं मिला है। पवन सिंह का उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का केस चल रहा है।
चचेरे भाई से दूरी की खबर बताया जाता है कि कुछ दिनों से पवन सिंह का उनके परिवार के लोगों के साथ साथ मनमुटाव चल रहा था। पवन सिंह के साथ हमेशा रहने वाले वाले उनके चचेरे भाई रितिक सिंह से भी पवन सिंह ने दूरी बना ली है। आरा वाले फॉर्म हाउस का काम रूका जानकारी की मुताबिक पवन सिंह आरा में अपना फॉर्म हाउस बना रहे है, लेकिन काफी वक्त बाद भी उनके फॉर्म हाउस का काम पूरा नहीं हो पाया। पवन सिंह के करीबी बताते हैं कि पवन सिंह लगातार फॉर्म हाउस का काम पूरा करवाने के लिए पैसा भेज रहे थे, लेकिन वो पैसा निर्माण काम में नहीं लग रहा था।
