HomeBiharसड़क निर्माण कंपनी के बेस कैम्प में आग, लाखों का नुकसान

सड़क निर्माण कंपनी के बेस कैम्प में आग, लाखों का नुकसान

लाइव सिटीज, खगड़िया: बिहार के खगड़िया में आग लगने का मामला सामने आया है. सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने की बात बताई जा रही है. दरअसल, सड़क बना रही कंपनी ने निर्माण स्थल के पास एक बेस कैंप बनाया हुआ है. यहां सड़क निर्माण से जुड़े जरूरी उपकरण, मशीन और मैटेरियल व जरूरी दफ्तरी काम होते हैं. बताया जा रहा है कि इसी बेस कैंप में आग लगी है. यह घटना जिले के परबता प्रखंड के खीराडीह के पास बनाए कैंप की है. फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गयी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की लपटें इतनी भीषण थी कि, कई सौ मीटर दूर से ही धुएं के गुबार और आग को देखा जा सकता था. आग लगने के बाद वहां आस-पास साइट पर और बेस कैंप में काम कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई. लोगों को कुछ समझ में नहीं आया. किसी तरह लोग आग बुझाने की जुगत में लग गए. इसी बीच अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर फायरबिग्रेड की टीम वहां पहुंच और आग पर काबू पाया .

खगड़िया में सड़क निर्माण कंपनी के साइट पर बने कैंप में आग लगने से अफरा तफरी मची हुई है. किसी तरह आग की भयावहता पर काबू पाया गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारण निर्माण कंपनी का लाखों का समान जलकर राख हो गया. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home