HomeBiharसीएम नीतीश की केंद्र सरकार को चेतावनी, कहा - बिहार को विशेष...

सीएम नीतीश की केंद्र सरकार को चेतावनी, कहा – बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दो, नहीं तो करेंगे आंदोलन

लाइव सिटीज, पटना: लंबे समय से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठती रही है. बिहार के मुख्यमंत्री ने भी कई मौकों पर इस मांग को उठाया है. वहीं अब नीतीश कुमार इस पार या उस पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं. पटना के बापू सभागार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करने के दौरान सीएम नीतीश ने एक बार फिर से स्पेशल स्टेटस की मांग दोहरायी.

नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र से तो हम लगातार विशेष राज्य का दर्जा देने का आग्रह कर रहे हैं. हम लोगों की मदद कर रहे हैं. अभी और भी बहुत से लोगों को मदद की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बिहार को जल्द से जल्द केंद्र सरकार विशेष राज्य दर्जा देने का काम करे. विशेष राज्य का दर्जा बिहार को मिलेगा तो बिहार आगे बढ़ेगा.

नीतीश कुमार ने इस दौरान मीडिया पर भी हमला किया और कहा कि बिहार में इतना काम हो रहा है. लेकिन मीडिया पर केंद्र सरकार का कब्जा है. बिहार के मीडिया का दोष नहीं है. वहां (दिल्ली) से लोग आकर बिहार में कुछ भी बोलते हैं, उनको काफी जगह मिलती है. इसलिए मीडिया से मैं हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि मेरी एक मांग को जरूर छापइएगा. मैं मांग कर रहा हूं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए और नहीं तो मुझे आंदोलन चलाना पड़ेगा, इसे आप लोग जरूर छपाइएगा.

साथ ही नीतीश ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बाहर से आकर बिहार में मेरे पर अंड-बंद बोलते हैं और उस पर सवाल पूछने के लिए पत्रकार जुट जाते हैं. हम नहीं बोलते हैं बोलने दीजिए. हम काम करने वाले लोग हैं काम करेंगे. देश और दुनिया में बिहार के इतिहास को सभी लोग जानते हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home