HomeBiharCM नीतीश के बड़बोले MLA गोपाल मंडल ने जीतन राम मांझी को...

CM नीतीश के बड़बोले MLA गोपाल मंडल ने जीतन राम मांझी को लेकर दिया विवादित बयान, सुनाई खरी खोटी

लाइव सिटीज, भागलपुर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़बोले गोपालपुर से जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने फिर से एक विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी र जमकर निशाना साधा है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को लेकर विवादित बयान देते हुए रविवार को कहा कि वह नीतीश कुमार से ज्यादा उम्र के हैं उनकी खोपड़ी ढीली हो गई है, दिमाग खराब हो गया है, उनका दिमाग काम नहीं करता. वह राजनीतिक क्षेत्र में थे लेकिन अब नहीं हैं. वह इस क्षेत्र में चलने लायक भी नहीं हैं. वह सिर्फ इधर-उधर दिखावे के लिए उछल कूद करते रहते हैं.

गोपाल मंडल ने कहा कि जब जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री थे तो मैं उनसे मिलने भी उनके कार्यालय नहीं गया था, वहीं, उन्होंने नीतीश कुमार के दिए गए सेक्स ज्ञान पर कहा कि अगर नीतीश कुमार बायोलॉजी की भाषा में या अंग्रेजी में वह सब कुछ समझाते तो शायद इतना विवाद नहीं होता. वह सीधे तौर पर लोगों से जो सारी बातें जनसंख्या रोकने के लिए कही है उसे लोग दूसरे एंगल से देखकर उनकी छवि खराब करना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जब भी खाना दिया जाता है तो उसकी जांच पड़ताल की जाती है उनके खाने में कोई भी गलत चीज नहीं डाल सकते हैं.

विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर गुरुवार को चर्चा हो रही थी. पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने इस दौरान चर्चा में भाग लेते हुए जातीय सर्वे पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि क्या सरकार कभी इसका विश्लेषण किया है कि आरक्षण का लाभ लोगों को मिल रहा है. इतना सुनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीतन राम मांझी पर भड़क गए थे. वहीं, इस पर जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी थी.

उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार भूल गए कि मैं उम्र और राजनीतिक अनुभव में उनसे वरिष्ठ हूं. यह उनका मानसिक स्वास्थ्य खराब होने का संकेत हैं. मैं नीतीश कुमार को परोसे जाने वाले भोजन की उच्च-स्तरीय जांच कराने की भी मांग करता हूं. मुझे संदेह है कि उनके भोजन में ऐसे पदार्थ मिलाए जा रहे हैं, जो उन्हें पागल बना देंगे. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home