HomeBiharनालंदा में नीतीश सरकार पर जमकर बरसे चिराग पासवान, दिया बड़ा बयान

नालंदा में नीतीश सरकार पर जमकर बरसे चिराग पासवान, दिया बड़ा बयान

लाइव सिटीज, नालंदा: एक तरफ देश की सियासत दिन-ब-दिन गर्म होती दिख रही है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के खिलाफ एकजुट हुए इंडिया गठबंधन की मंगलवार (19 दिसंबर) को दिल्ली में चौथी बैठक हुई थी, जिसके बाद से ही बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है. इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने दावा किया कि आने वाला चुनाव बिहार का भविष्य तय करेगा.

चिराग पासवान ने कहा की आजादी के 75 साल बाद भी बिहार विकसित राज्य नहीं बन सका, जबकि अन्य राज्य विकास की राह तय कर रहे हैं. अब समय आ गया है कि ऐसी सरकार को उखाड़ फेंका जाए और योग्य उम्मीदवार को जिम्मेदारी सौंपी जाए. वहीं उन्होंने कहा कि, ”जब तक बिहार विकसित राज्य नहीं बन जाता, तब तक हम चैन की नींद नहीं सोएंगे.” बता दें कि चिराग शनिवार को बिहारशरीफ के चंडासी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भारी भीड़ को संबोधित कर रहे थे.

”चिराग पासवान हमेशा बिहार के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों के भविष्य की बात करते हैं. हालांकि कुछ लोग उसे मिटाने की बात करते हैं. ऐसे लोगों को मैं बता दूं कि चिराग पासवान शेर के बेटे हैं, वह इतनी आसानी से खत्म होने वाले नहीं हैं.” साथ ही आगे उन्होंने कहा कि, ”बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए मैं जीवन के अंतिम क्षण तक लड़ता रहूंगा.”

इसके साथ ही आपको बता दें कि आगे चिराग ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, ”वह दो दशक से गद्दी पर बैठे हैं, लेकिन आज तक उन्होंने बिहार के युवाओं को बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं दिया. बिहार में एक भी उद्योग-धंधे स्थापित नहीं किए गए. वह सिर्फ शराबबंदी पर पड़े हैं, जबकि बिहार में शराबबंदी है ही नहीं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home