HomeBiharCM नीतीश कुमार को फिर लगा बड़ा झटका, JDU के इस बड़े...

CM नीतीश कुमार को फिर लगा बड़ा झटका, JDU के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां सियासी पारा चढ़ा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ सभी पार्टियां एक-दूसरे पर हमलावर नजर आ रही हैं. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर झटका लगा है.

बता दें कि जेडीयू के महासचिव अजित कुमार ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और वह आरजेडी के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह के बेटे हैं. उन्होंने बिहार जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को पत्र लिखा है और पार्टी के कामकाज के तरीकों और हाल फिलहाल में लिए गए फैसलों पर भी सवाल उठाए हैं.

आपको बता दें कि अजीत कुमार ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि, ”हाल के राजनीतिक घटनाक्रम में पार्टी की ओर से गठबंधन को लेकर दो बड़े फैसले पार्टी की सबसे निचली और मजबूत इकाई को विश्वास में लिए बगैर बहुत कम समय के अंतराल में लिए गए. इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में धरातल पर असमंजस की स्थिति लगातार बनी रहती है.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home