HomeBiharलालू यादव से मुलाकात के बाद बोले गिरीराज सिंह, जल्द ही होगा...

लालू यादव से मुलाकात के बाद बोले गिरीराज सिंह, जल्द ही होगा जदयू का आरजेडी में विलय, जानें आगे क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने दावा किया कि जल्द ही जदयू का विलय राजद में होगा. गिरिराज सिंह शनिवार को बेगूसराय दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने 21 दिसंबर को लालू प्रसाद यादव के साथ हवाई जहाज में हुई मुलाकात पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद से उनके पुराने संबंध हैं. उन्होंने बहुत कुछ बताया. सब बात बतायी नहीं जा सकती. लेकिन, उन्होंने जदयू का राजद में विलय की बात को दोहरायी.

गिरीराज सिंह ने कहा की हम और लालू यादव साथ गए और साथ आये हैं. यहां मिलना मुश्किल था तो हम वहीं मिल लिए. हम लालू की के साथ गए भी योजना से थे और आये भी योजना से. यहां मिलने में मुस्लमान और सबको दिक्कत होता. हम दोनों में जो बात हुई हम उसको नहीं बता सकते हैं. समय पर बताउंगा कि क्या क्या बात हुई थी

जब गिरिराज सिंह यह पूछा गया कि जदयू के विलय के बाद नीतीश कुमार की क्या भूमिका रहेगी तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महंत की भूमिका मे रहेंगे नीतीश कुमार. फिर कहा कि यह उनलोगों का मामला है कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा. लालू प्रसाद ने झटका मीट खिलाने का ऑफर किया था, इस सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि झटका मीट खिलाएंगे और लालू प्रसाद झटका भी खाएंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home