HomeBiharCBSE बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित : लड़कियों ने मारी बाजी ;...

CBSE बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित : लड़कियों ने मारी बाजी ; 87.98 फीसदी बच्चे पास

लाइव सिटीज, पटना: सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीबीएसई रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का इंतजार छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं आज सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 

जानकारी अनुसार सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। कक्षा 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। 

लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। पहले सीबीएसई ने कहा था कि 10वीं 12वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद आएगा। लेकिन बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home