HomeBiharसिवान में पोखर में गिरी कार, दो की मौत.. कार सीखने के...

सिवान में पोखर में गिरी कार, दो की मौत.. कार सीखने के दौरान हादसा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: सिवान में ड्राइविंग सीखने के दौरान गाड़ी पोखर में पलट गई. जिससे कार में मौजूददो लोगों की मौतहो गई. हालांकि कार चालक ने तैर कर अपनी जान बचा ली. मामला लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के खुर्द गांव का है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है. चालक से पूछताछ चल रही है.

बताया जाता है कि बीते रात 10 बजे तीन दोस्तों स्विफ्ट डिजायर लेकर सीखने के लिए निकले, जिसमें राजीव पासी और पप्पू साह नामक के युवक जो उसी गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं, वह लोग गाड़ी सीख रहे थे. कुल 3 लोग गाड़ी में सवार थे. उसी दरमियान बैलेंस बिगड़ा और सड़क किनारे एक पोखरे में स्विफ्ट डिजायर कार घुस गई. जिसमें गाड़ी चालक किसी तरह से तैरकर बाहर आ गया. वहीं दो लोग राजीव पासी पिता विक्रमा चौधरी और रामा शंकर साह के पुत्र पप्पू साह की पानी में डूबने से मौत हो गई.

घटना के बाद चालक ने तुरंत इसकी इसकी जानकारी परिजनों को दी, उसके बाद गांव के लोग मौके पर जुटे और गाड़ी से शव को बाहर निकाला, इसके बाद लोगों की मदद से आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home