HomeBiharबक्सर: थाने में बुजुर्ग ने लगाई फांसी, मारपीट के मामले हुआ था...

बक्सर: थाने में बुजुर्ग ने लगाई फांसी, मारपीट के मामले हुआ था गिरफ्तार

लाइव सिटीज, बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल के कोरानसराय थाना कैंपस में ही फांसी लगाकर एक आरोपी बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली. बुजुर्ग व्यक्ति को मारपीट के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाई थी और उसे कंप्यूटर रूम में बंद किया था. मृतक की पहचान कोपवा निवासी यमुना सिंह के रूप में हुई.

एसपी नीरज कुमार सिंह ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस सदर अस्पताल लेकर गई है. मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई जाएगी, ताकि मामले की सही जांच हो सके.

सूत्रों की माने तो इस मामले थानेदार जुनैद आलम को एसपी ने निलंबित कर दिया है. फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. लोगों को बुजुर्ग के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. देखने वाली बात ये है कि एसपी द्वारा बनाई गई स्पेशल टीम कब तक इस आत्महत्या के पीछे की सच्चा को बाहर ला पाती है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home