HomeBiharअगस्त महीने BPSC लेगा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा, जानें तारीख

अगस्त महीने BPSC लेगा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा, जानें तारीख

लाइव सिटीज, पटना: बिहार लोक सेवा आयोग में टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम की तारीख की घोषणा कर दी है. घोषणा के अनुसार अगस्त माह में परीक्षा ली जाएगी. इस घोषणा को बिहार लोक सेवा आयोग ने अपनी एग्जाम कैलेंडर में भी अपडेट कर दिया है.

बीपीएससी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगस्त माह में 19, 20, 26 और 27 अगस्त को इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. साथ ही साथ बीपीएससी ने यह भी अपडेट किया है कि 170461 वैकेंसी के लिए परीक्षा होगी.

ज्ञात हो कि कुछ ही दिन पहले बीपीएससी के चेयरमैन ने अतुल प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी थी कि बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन बहुत जल्द टीचर नियुक्ति परीक्षा का आयोजन करेगा. उन्होंने इस बात की तरफ भी इशारा किया था कि यह परीक्षा अगस्त माह में हो सकती है तथा इस बारे में जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home